Centre Login Centre Register Admin Login

📘 शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर

हमारा उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक डिजिटल एवं व्यावसायिक शिक्षा पहुँचाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त नागरिक बनाना है।

हम मानते हैं कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी शक्ति है जो किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकती है। आधुनिक समय में डिजिटल तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा ही रोज़गार और प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी है। इसी दिशा में हम विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

नमिता कम्प्यूटर, कर्मचारी नगर, दुर्ग द्वारा युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को बेसिक कंप्यूटर, टाइपिंग, डिज़ाइनिंग, डिजिटल लिटरेसी एवं अन्य तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी बच्चा, महिला या युवा शिक्षा और कौशल की कमी के कारण पीछे न छूटे। डिजिटल और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से हम एक ऐसे आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ हर कोई अपनी पहचान और सम्मान के साथ जीवन जी सके।

हमारा मिशन केवल प्रशिक्षण देना नहीं है — बल्कि लोगों के भीतर आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाना है, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के भविष्य को भी बेहतर बना सकें।

Live Campaigns

❤️ चल रहे अभियान जिन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता है

आपका छोटा सहयोग बड़ा बदलाव ला सकता है।

शिक्षा अभियान

📚 शिक्षा अभियान

शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है — चलिए उन्हें स्कूल तक पहुँचाएं।

₹30,000 लक्ष्य ₹10,00,000
सुरक्षा

🛡️ बच्चों की सुरक्षा

हर बच्चा सुरक्षित वातावरण का हकदार है। आइए, उनके लिए साथ आएं।

₹17,500 लक्ष्य: ₹15,00,000
महिला सशक्तिकरण

🌸 महिला सशक्तिकरण

महिलाएं समाज की रीढ़ हैं — उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है।

₹10,000 लक्ष्य: ₹50,00,000

हर महिला का हक – शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान

आज के दौर में जहां कई महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आज़ादी से वंचित हैं, वहीं नमिता कम्प्यूटर, कर्मचारी नगर, दुर्ग उन्हें तकनीकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। हमारा यह मिशन केवल कौशल नहीं, आत्मसम्मान भी देता है – ताकि हर महिला समाज में गर्व से खड़ी हो सके।

महिला सशक्तिकरण में हमारी भूमिका – नमिता कम्प्यूटर, कर्मचारी नगर, दुर्ग

नमिता कम्प्यूटर स्थानीय महिलाओं को तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। यहां महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर, टाइपिंग, डिज़ाइनिंग और अन्य डिजिटल ट्रेनिंग मिलती है, जिससे वे नौकरी प्राप्त कर सकें या खुद का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। यह संस्था आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं के लिए कम लागत या नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रही है।

महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की शक्ति देना है — ताकि वे समाज में गर्व से जी सकें।

🚀 हमारे प्रमुख प्रोजेक्ट्स

कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल साक्षरता
हमारा उद्देश्य युवाओं और समुदायों को कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल साक्षरता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करते हैं।

स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण
हम स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हैं।

शिक्षा सहायता कार्यक्रम
हम बच्चों और युवाओं को शिक्षा और ट्यूशन सहायता प्रदान करते हैं।

CSR सहयोग से सामुदायिक विकास
हम CSR परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय समुदायों के विकास में योगदान करते हैं।

🎮 प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए !!!

🙋‍♀️ हमारे छात्रों की कहानियाँ

यह केवल शब्द नहीं हैं — यह उन छात्रों और महिलाओं की वास्तविक आवाज़ है जिन्होंने नमिता कम्प्यूटर, कर्मचारी नगर, दुर्ग से प्रशिक्षण लेकर अपने जीवन को नई दिशा दी। इन अनुभवों में आत्मविश्वास, संघर्ष और सफलता की सच्ची झलक मिलती है।

"एक शिक्षित महिला अपने लिए ही नहीं , बल्कि पूरे समाज के लिए रोशनी बनती है । आज के समय में जब पूरी दुनिया डिजिटल हो रही है, तब महिलाओं को इस तकनीकी दौड़ से दूर रखना समाज के विकास को अधूरा रखना है |"

— रेखा साहू, सिकोला बस्ती दुर्ग

"कम्प्यूटर कोर्स ने मेरे आत्मविश्वाश को बढाया, अब मैं इस संस्था में कम्प्यूटर शिक्षिका हूँ | हम अपने संस्था में सिर्फ सिखा नही रहे हैं, सपनो को उड़ान दे रहे है | हमारा लक्ष्य है कि हर युवा कम्प्यूटर सीख कर खुद का भविष्य गढ़ सके |"

— गायत्री राजपूत, साईं नगर उरला दुर्ग

"नि:शुल्क कौशल विकास कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित वर्गों विशेष रूप से रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने के इच्छुक छात्र एवं छात्राओं को सशक्त बनाना है ।"

— निकिता साहू, जयन्ती नगर दुर्ग

"मुझे इस संस्था में कम्प्यूटर कोर्स करने से आत्मविश्वास मिला।"

— सुरेखा, कर्मचारी नगर दुर्ग

"इस संस्था ने मुझे केक बनाने, कप केक, पेस्ट्री बनाने का प्रशिक्षण दिया और अब मैं घर से ही रोजगार कर रही हूँ।"

— कल्पना, प्रेम नगर दुर्ग

❤️

आपका ₹10 भी किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी बदल सकता है।

भूख मिटाएं, शिक्षा फैलाएं, साथ आइए।
मदद का सबसे अच्छा समय – अभी!

अभी दान करें बाद में